Logo

सुविधा

महाविद्यालय का भवन और साज-सज्जा

महाविद्यालय का अपना निजी विशाल तथा भव्य भवन है। कुल 11 सुसज्जित विशाल प्रयोगशालाओं सहित छोटे-बड़े कुल 46 कमरे हैं। जिनमें व्याख्यान कक्ष, एन०एस०एस० कक्ष, क्रीड़ा कक्ष, संगीत कक्ष, एक सुसज्जित सभागार, 5 स्टाफरूम 25 टॉयलेट व स्नानघर शामिल है तथा एक ऐक्टिविटी रूम है। सभी कमरों की साज-सज्जा उच्चकोटि की है। महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्राओं के लिए अलग-अलग प्रसाधन कक्ष है। महाविद्यालय के भवन का प्रबंधकारिणी समिति के आदेशानुसार विकास निरन्तर व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।