संगोष्ठी का आयोजन
महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के बौद्धिक विकास हेतु समय-समय पर संगोष्ठी का आयोजन कराया जाता है। इसी क्रम में महाविद्यालय द्वारा दिनांक 10.12.2013 को "आधुनिक समाज में मूल्यपरक शिक्षा की भूमिका विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा महाविद्यालय के "रजत जयन्ती वर्ष" के उपलक्ष्य में महाविद्यालय तथा उ०प्र० हिन्दी संस्थान, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 एवं 13 फरवरी, 2016 को 'महाप्राण निराला के साहित्य एवं चिन्तन में आधुनिकता बोध' विषय पर द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ के द्वारा 'राजदरबार' हिन्दी नाट्य का मंचन महाविद्यालय परिसर में दिनांक 12.2.2016 को किया गया। सत्र 2016-2017 में दिनांक 11.02.2017 को महाविद्यालय एवं NBRI लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने में "पौधों की भूमिका एवं औषधीय पौधे" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।