उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास करनी होती है।
10+2: बी.एससी. कोर्स के लिए न्यूनतम पात्रता 12वीं कक्षा (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से) विज्ञान स्ट्रीम से पास होना चाहिए। इसके अंतर्गत भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान या गणित विषय होने चाहिए।
इस कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास B.A. होम साइंस या अन्य संबंधित विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
M.A. हिंदी में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को B.A. हिंदी या किसी अन्य संबंधित विषय में स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
M.A. अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.A. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र या B.A. (जनरल) में अर्थशास्त्र एक विषय के रूप में होना चाहिए।
M.A. इंग्लिश में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास B.A. (ऑनर्स) इंग्लिश या B.A. (जनरल) में अंग्रेजी एक विषय के रूप में होना चाहिए।
M.A. समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से B.A. (ऑनर्स) समाजशास्त्र या B.A. (जनरल) में समाजशास्त्र एक विषय के रूप में होना चाहिए।